Ranchi News: सोहराई पेंटिंग के प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र
रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची। सेल के आरडीसीआईएस द्वारा सीएसआर के तहत आयोजित सोहराई पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को अरगोड़ा स्थित अमर शहीद वीर बुधु भगत हूही मोर्चा में हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने सोहराई पेंटिंग की पारंपरिक तकनीकों, डिजाइनों और आधुनिक उपयोगिता का व्यावहारिक ज्ञान सीखा। मौके पर सेल के संचार प्रमुख उज्ज्वल भास्कर, महाप्रबंधक (सीएसआर) प्रभात होरो और लक्ष्मण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.