Ranchi News: सोहराई जतरा में मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण
रांची, नवम्बर 19 -- नयासराय-कुटे में सोहराई जतरा मेला Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड के नयासराय-कुटे में गुरुवार को पारंपरिक सोहराई जतरा मेला लगा। इसमें आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गान करते हुए पाहन और खोड़हा दलों के साथ शामिल हुए। विभिन्न गांवों से पहुंचे खोड़हा दलों के साथ आई महिलाओं ने जतरा स्थल पर मांदर की थाप पर घंटों नृत्य किया। मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, पंकज नाथ शाहदेव और विनय उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि जतरा मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसमें सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिलती है। जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.