रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी पर महादानी मंदिर बेड़ो समेत प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव, ॐ नमः शिवाय और बोल बम के जयघोष के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और पंचमी पर नाग देवता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं, भगवान शिव से अपनी मुरादें मांगते हुए महिलाओं और पुरुषों ने सोमवारी व्रत रखा। मंदिर के पुजारी अशोक पंडा और मेघनाथ गिरी ने व्रतियों को पूजा-अर्चना कराई। प्रखंड के मुड़हर पहाड़ और जरिया शिव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर धनकुंडनाथ समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक, दर्शन-प...