रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची। कोकर निवासी दो लोगों ने सोने के जेवर व डेढ़ लाख रुपये वापस करने का झांसा देकर युवती के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने उसे दुकान में बंदकर अश्लील हरकत की। पीड़िता ने कोकर के पवन व दीपक पर केस दर्ज कराया है। हटिया निवासी पुष्पांजलि कुमारी ने बताया है कि दो माह पूर्व आरोपियों ने उनकी मौसी से लॉकेट लगी सोने की दो चेन व 1.50 लाख रुपये लिए थे। लौटाने की मांग पर आरोपियों ने दोनों को कोकर में बुलाया और अभद्रता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...