Ranchi News: सोने की चेन छीनने की कोशिश, लोगों ने युवक को पुलिस को सौंपा
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। नामकुम थाना क्षेत्र के चाय बागान में सोमवार दोपहर चेन छिनतई की कोशिश स्थानीय लोगों की सतर्कता से नाकाम हो गई। सद्दाम नामक युवक ने एक राहगीर से चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी को नामकुम थाना पुलिस के हवाले कर दिया। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है। उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस उससे अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन ले उड़ा शातिर, बंदी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.