रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल और झारखंड बालिका आवासीय स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुए। राहे स्थित सर्वोदय स्कूल में एसबीआई शाखा के प्रबंधक तौशिक सिकंदर, शिवभूषण महली, सुदर्शन अग्रवाल, कमलाकांत सिंह, मनोज चटर्जी और सुशांत सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दसवीं के विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रामायण और महाभारत के बाल पात्रों पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।...