Ranchi News: सोनाहातू में 198 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को सादे समारोह में 'उन्नति का पहिया' योजना के तहत आठ विद्यालयों के 198 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। लाभुकों में 104 बालक और 94 बालिकाएं शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि दिलेश्वर कोइरी, विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी और बीपीओ गोपाल कुमार ने फीता काटकर किया। मौके पर कल्याण पदाधिकारी कृष्ण कुमार, कृष्ण सिंह मुंडा, थॉमस संगा, रमेश गोंझू, योगेंद्र महतो, गणेश शंकर, गणपति महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.