Ranchi News: सोनाहातू में विश्व मधुमेह दिवस पर फैलाई जागरुकता
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। विश्व मधुमेह दिवस के पर शनिवार को सीएचसी सोनाहातू सहित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राहे और पंडाडीह में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीरेंद्र समीर कुजूर की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने आम लोगों को मधुमेह (डायबिटीज) के प्रति जागरूक किया। साथ ही बीमारी की समय पर पहचान, बचाव और उचित उपचार के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर लोगों को मधुमेह के प्रमुख लक्षणों, जोखिम कारकों और बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करने, वजन नियंत्रित रखने और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Palamu News: जिले के सभी पीएचसी-सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.