Ranchi News: सोनाहातू में बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय
रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत दो नवंबर को रांची में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को सोनाहातू भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। मंडल प्रभारी भास्कर मुखर्जी की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर लोगों को अभियान की जानकारी दी जाएगी तथा युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मण सिंह मुंडा, उमेश चंद्र महतो, दिलेश्वर कोइरी, सजल कुमार मंडल, उपेंद्रनाथ महतो, मंसाराम अहीर, बानेश्वर महतो, सदानंद महतो, आनंद कुमार महतो, महिपाल सिंह मुंडा और पंकज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Basti News: चार नवंबर की पदयात्रा के लिए भाजपा ने बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.