रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। भाजपा सोनाहातू मंडल और एसएस प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को सोनाहातू मुख्य मार्ग में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोईरी, मंडल अध्यक्ष खगेश कुमार महतो, मंडल महामंत्री शंकर भगत, उपेंद्रनाथ चौधरी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार महतो, शिक्षक नरेश चंद्र महतो, जयप्रकाश महतो, नीलिमा टोप्पो सहित शिक्षक, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा महेशपुर यह भी पढ़ें- Ran...