रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। झारखंड सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को तोरपा रोड स्थित एसडीए स्कूल के मैदान में खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस विमेंस लीग-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब-जूनियर वर्ग में उपासना कोरियार ने प्रथम, सुशासना कंदील ने द्वितीय तथा मिलिसेन मरांडी और आशना कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में क्वीना टोपनो प्रथम, अलका खेस द्वितीय तथा मनीषा गुड़िया और एलेन मुदु तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, सीनियर वर्ग में साक्षी कुमारी ने प्रथम, अर्चना तिग्गा ने द्वितीय तथा पुष्पा जोजो और अनुरिका मुर्मू ने तृतीय स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का...