Ranchi News: सेविकाओं ने बकाया पोषाहार की मांगी राशि
रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं को पिछले सात माह से पोषाहार की राशि नहीं मिलने से केंद्रों के संचालन में परेशानी हो रही है। राशि के अभाव में सेविकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए भोजन पकाकर परोसना बंद कर दिया है। शुक्रवार को इसके विरोध में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने कचहरी मैदान में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की और राशि का भुगतान होने तक पोषाहार भोजन नहीं बनाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष जयवंती नाग ने की। उन्होंने कहा कि पोषाहार की राशि समय पर नहीं मिलती है। इसके अलावा बाजार मूल्य की तुलना में सरकारी दर भी कम है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह से पोषाहार की राशि लंबित है। सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के साथ बीएलओ का काम भी करना पड़ रहा है। समय-समय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.