रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। भाजपा की ओर से तोरपा प्रखंड मुख्यालय में सेवा सेतु अभियान के तहत सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार ने किया। जनप्रतिनिधि के रूप में पूर्व विधायक कोचे मुंडा और प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता उपस्थित रहे। पूर्व विधायक ने 70 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और आवेदन प्राप्त किए। आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया, जबकि 10 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा कराया गया। मौके पर संतोष जायसवाल, संतोष त्रिपाठी, बिनोद भगत, शशांक शेखर राय, गंदौरी गुड़िया, तपकरा मंडल अध्यक्ष मुस्कु स्वांसी, भगीरथ राय, पुरेंद्र मांझी, दीपक तिग्गा, अजित राय, दिलीप सिंह, जगदीश मांझी, महबीर साहू, गौतम सिंह, छोटन भेंगरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह ...