Ranchi News: सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए भाजपाई
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कर्रा मंडल की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा उपस्थित हुए। शिविर में प्रखंड के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से आय, आवासीय और जाति प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन सहित अन्य कार्यों से संबंधित आवेदन लिए गए। इनमें कुछ मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए सौंपा गया। इस दौरान नीलकंठ सिंह मुंडा ने कर्रा के अंचल अधिकारी से ग्रामीणों के आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.