Ranchi News: सेवा व समर्पण की भावना से मना एनएसएस का स्थापना दिवस
रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। तेज बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच रांची विवि में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस मनाया गया। प्रतिकूल मौसम और विभिन्न कॉलेजों में चल रही परीक्षाओं के बावजूद एनएसएस स्वयंसेवकों और कार्यक्रम पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ध्वजारोहण, एनएसएस लक्ष्य गीत सहित निर्धारित गतिविधियों में भाग लिया। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंचल लकड़ा, अनुभव चक्रवर्ती, डॉ भारती दुबे, डॉ हैप्पी भाटिया, डॉ सीमा कुमारी और डॉ संतोषी कुमारी की भी सहभागिता रही। डॉ किशोर सुरीन ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ सुप्रिया, डॉ स्मृति सिंह, डॉ सुमित कुमार डे सहित अन्य उपस्थित थे।एनएसएस के मूल संदेश- मैं नहीं, बल्कि आप, की भावना को रेखांकित किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्र निर्माण के प्रति सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.