Ranchi News: सेवा भारती ने बालिकाओं के बीच बांटे 100 आम के पौधे
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। रामकृष्ण एकेडमी में शनिवार को सेवा भारती के सौजन्य से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेवा भारती ने नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 100 बालिकाओं के बीच आम के फलदार पौधे बांटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के रांची विभाग संयोजक रमेश प्रसाद गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर नाथ मिश्रा और आईएफएस सुनील कुमार मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के पांच शिक्षकों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नागपुरी गीत और नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश प्रसाद गुप्ता, गौरव गुप्ता, खंड करवा, प्रशांत जी, अनिवेश मिश्रा, उम्मेदंडा मनीष जी, संतोष जी समेत अन्य लोगों ने योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Son...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.