Ranchi News: सेवानिवृत नौसैनिक के घर से आठ लाख के जेवर चोरी
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। शिव नगर डंडई, हेहल-बिजुलिया रोड स्थित सेवानिवृत नौसैनिक रतन मणि संजीव के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के समय रतन मणि अपने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को घर में ताला लगाकर रक्षाबंधन मनाने पलामू के डालटनगंज स्थित पैतृक गांव गए थे। शनिवार की सुबह करीब छह बजे पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी। वह रात करीब 10 बजे घर लौटे तो सीढ़ी की ओर वाले कमरे का ताला टूटा मिला। घर का सामान बिखरा था और अलमारी भी टूटी हुई थी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कोड़ाकेल में घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद व जेवर चोरी जांच करने पर अलमारी में रखी तीन जोड़ी सोने की बाली, चार जोड़ी सोने की अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल और 50...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.