Ranchi News: सेवानिवृत्त शिक्षक हरिवंश राम चौबे का निधन, शोक
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नाऊज निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक 86 वर्षीय हरिवंश राम चौबे का बुधवार को निधन हो गया। वे शिक्षक के साथ वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। वे पत्रकार सोमनाथ चौबे और रंगनाथ चौबे के बड़े पिताजी थे। उनके निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार को मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रामकुमार दुबे, प्रयाग राम चौबे, दीनानाथ चौबे, श्रीनिवास चौबे और जयप्रकाश तिवारी ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.