Ranchi News: सेवानिवृत्त शिक्षक लालमोहन साहू का निधन
रांची, नवम्बर 25 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक सह समाजसेवी ओरमांझी प्रखंड के सांडी गांव निवासी 75 वर्षीय लालमोहन साहू का बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लालमोहन साहू समाजसेवी और आदर्श व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें अनुशासित, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में याद किया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सांडी स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.