Ranchi News: सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने कॉलेज को दिया फ्रिज
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। करमचंद भगत महाविद्यालय बेड़ो के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने बुधवार को महाविद्यालय को एक फ्रिज दान किया। संघ की इस पहल की महाविद्यालय परिवार ने सराहना की और इसे संस्थान के प्रति उनके निरंतर जुड़ाव और सहयोग की भावना का प्रतीक बताया। दान किया गया फ्रिज महाविद्यालय के दैनिक कार्यों और आवश्यक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। प्राचार्य डॉ. प्रसनजीत मुखर्जी ने संघ के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे सकारात्मक प्रयास संस्थान के विकास और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का सहयोग और मार्गदर्शन महाविद्यालय को मिलता रहेगा। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.