रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सेमरा गांव में राइजिंग स्टार क्लब के 47वें स्थापना दिवस महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को इस अवसर पर कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्व सैनिक अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महोत्सव के दौरान सुबह 10 बजे से स्थानीय खेल मैदान में क्रीड़ा प्रतियोगिता होगी। शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण और रात 10 बजे से नागपुरी गीत-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से पहुंचे कलाकार गीत, नृत्य और संगीत की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान युवाओं को शराब और जुआ जैसी गलत आदतों से दूर रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: कलश यात्रा के साथ काली पूजा शु...