Ranchi News: सेप्टिक टैंक का पानी सड़क पर बहाने पर गणगौर अपार्टमेंट पर 20 हजार का जुर्माना
रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने सोमवार को बरियातू स्थित गणगौर अपार्टमेंट पर सेप्टिक टैंक का दूषित पानी सड़क पर बहाने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला वार्ड संख्या-9 के रानी बागान, जोड़ा तालाब, बरियातू स्थित गणगौर अपार्टमेंट का है। नगर निगम के अनुसार, अपार्टमेंट से सेप्टिक टैंक का दूषित पानी सार्वजनिक सड़क पर प्रवाहित किए जाने की शिकायत मिलने पर जांच की गई। शिकायत सही पाए जाने पर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम ने कहा कि सार्वजनिक स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित अपार्टमेंट में कोई विधिवत गठित रेजिडेंशियल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.