Ranchi News: सेना के पूर्व कैप्टन माधो मुंडा का आकस्मिक निधन
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर सेवाएं दे चुके और झारखंड आर्म्ड पुलिस (एसएपी), हजारीबाग में कार्यरत माधो मुंडा का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, करम पर्व की छुट्टी में घर लौटने के दौरान दोपहर करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। सेवानिवृत्ति के बाद वे झारखंड आर्म्ड पुलिस में कार्यरत थे। वे आदिवासी 21 पड़हा पिस्का नगड़ी के अध्यक्ष विजय धान के चाचा थे। उनके निधन से परिवार के साथ समाज और क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे पैतृक गांव हरदीगढ़ा में किया जाएगा। समाज के लोगों और शुभचिंतकों से अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.