रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। सेंट जेवियर्स कॉलेज की एनएसएस इकाई ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इसमें विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य सहित कई प्रस्तुतियों से देशभक्ति व भारतीय संस्कृति को पेश किया। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ किशोर सुरीन, कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, उप प्राचार्य डॉ फादर अजय मिंज, रजिस्ट्रार डॉ फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, बर्सर फादर रवि हेमंत कुजूर, डीएसडब्ल्यू डॉ संजय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम स्थल को देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के साथ राष्ट्रप्र...