रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची। सृजन वैली स्कूल पिठोरिया में विद्यार्थियों के भावनात्मक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई। रिसोर्स पर्सन गुंजन किंडो ने बच्चों को भावनाओं को समझने, तनाव से निपटने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा सही व्यवहार अपनाने के व्यावहारिक सुझाव दिए। प्रधानाचार्या सीमा चितलांगिया ने कहा कि आज के जटिल जीवन में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना भी आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएं बच्चों में आत्मविश्वास, धैर्य और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...