रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: फोटो है- रांची संवाददाता। नवरात्रि शुरू होते ही बाजारों में गरबा और डांडिया को लेकर बाजार सजने लगे है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में डांडिया नाइट की तैयारियां चल रही हैं। जिसकी रौनक बाजारों में भी देखने को मिल रही है। इसका खास उत्साह युवतियों के बीच चनिया-चोली, डिजाइनर ब्लाउज, घाघरा और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को लेकर है। सुबह से शाम तक अल्बर्ट एक्का चौक से अपर बाजार तक लोग खरीदारी करते नजर आ रहें है।

बाज़ारों में गरबा और डांडिया का उत्साह सूरत, अहमदाबाद और दिल्ली से आए मल्टी कलर राजवाड़ा और महारानी स्टाइल की चनिया-चोली युवतियों को खूब लु रही है। चनिया-चोली में मिरर वर्क, कौड़ी, रंग-बिरंगे धागों और आकर्षक प्रिंट का इस्तेमाल किया गया है। दुकानदारों के अनुसार, गरबा में अलग और आकर्षक लुक दिखने को लेकर युवतियां पार...