Ranchi News: सूरज स्पोर्टिंग क्लब मुरु सोसई ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोसई नगड़ू मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हुआ। सोसई नगड़ू स्पोर्टिंग क्लब के आयोजन में हुई प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला सूरज स्पोर्टिंग क्लब मुरु सोसई और सरना स्पोर्टिंग क्लब टॉकी सूद के बीच खेला गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सूरज स्पोर्टिंग क्लब मुरु सोसई ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, पूर्व मुखिया रामदेव पाहन, पत्रकार सुदीप सिंह, समाजसेवी सह शिक्षक जैनेन्द्र यादव, समाजसेवी सनोज यादव और सुखदेव मुंडा समेत अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद और बड़ी शील्ड देकर सम्मानित किया। उपविजेता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.