रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सुर निषाद संस्था के तत्वावधान में रविवार को मेकॉन कॉलोनी स्थित जवाहरलाल नेहरू कला केंद्र में शास्त्रीय संगीत संध्या 'बैठक' का आयोजन किया गया। स्वर्गीय प्रशांत ठाकुर की स्मृति को समर्पित यह शाम वर्षा ऋतु के भावों और मल्हार के रंगों से सराबोर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ रांची के युवा युगल गायक साक्षी गोपाल मिश्र एवं वेणु गोपाल मिश्र की राग 'देश' की सुरीली प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद कोलकाता की युवा गायिका सुदृशा सेनगुप्ता ने राग 'मियां की मल्हार' और बोकारो के विभु शंकर मिश्र ने राग मेघ मल्हार की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। गायकों को तबले पर सब्यसाची सेनगुप्ता और हारमोनियम पर नयन मिश्र की उत्कृष्ट संगत मिली। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बीएयू के पशुपतिनाथ मंदिर में भजन-कीर्तन मौके पर पंडित संदीप चट...