Ranchi News: सुरेंद्रनाथ स्कूल में स्टोरी राइटिंग प्रतियोगिता
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल ने सहोदय इंटर स्कूल ऑन द स्पॉट स्टोरी राइटिंग और नरेशन प्रतियोगिता की मेजबानी की। रांची के कई विद्यालयों के युवा कहानीकारों को कल्पना, रचनात्मकता और कहानी कहने की कला के एक शानदार प्रस्तुति के लिए एक साथ लाया गया। प्रथम स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल ने हासिल किया। द्वितीय स्थान लॉयला पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान जेवीएम श्यामली ने प्राप्त किया। स्पेशल पुरस्कार के तहत ऑडिएंस की पसंद बेस्ट स्टोरी डीएवी नीरजा सहाय को मिला। प्राचार्या समिता सिन्हा ने हिस्सा लेने वाले सभी स्कूलों का गर्मजोशी से स्वागत किया और बताया कि बच्चों में हमदर्दी, रचनात्मकता, सम्प्रेषण कौशल (कम्युनिकेशन स्किल्स) और आत्मविश्वास बढ़ाने में कहानी सुनाना अहम भूमिका निभाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.