रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के हेल्थ क्लब द्वारा पोषण आहार जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और गेम्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही, नुक्कड़ नाटक के जरिए पौष्टिक भोजन के महत्व का संदेश दिया। प्राचार्या समिता सिन्हा ने कहा कि अच्छा पोषण ही बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की नींव है। ऐसे आयोजन बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली की आदतें विकसित करते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विज्ञापन- सुरेंद्रनाथ में विद्यार्थियों को पोषण आहार के प्रति जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...