रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सुरसू पंचायत के वन वरवाडीह गांव में शुक्रवार की शाम जंगली हाथी के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय दशमी देवी शाम को सुरसू से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी उसके सामने आ गया। हाथी ने महिला को अपनी सूंढ़ से लपेटकर दूर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की भनक लगते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचक़र घायल महिला को उठाकर घर ले गए। स्थानीय चिकित्साकों से ईलाज करा रहे है। इधर मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...