रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रांची मंडल के डाक विभाग ने 'विशेष रक्षा सूत्र अभियान' शुरू किया है। इसके तहत रांची व खूंटी जिले के सभी डाकघरों में विशेष वॉटरप्रूफ राखी लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। राखियों की सुरक्षित व समय पर पहुंचाने के लिए सभी डाकघरों में विशेष काउंटर बनाए गए हैं। सभी डाकिया सामान्य डाक के साथ विशेष राखी लिफाफे भी लेकर जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों में 'राखी बनाओ और भेजो' प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इसमें छात्राएं खुद से राखी बनाएंगी और विद्यालय परिसर से ही अपने भाइयों को भेज सकेंगी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर नगर परिषद में कैच द रेन 2026 अभियान की शुरुआत उन्हें डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। प्रतियोगिता में चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागिय...