रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड के मातृत्व स्वास्थ्य कोषांग की ओर से बुधवार को नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में सुमन रोडमैप 2030 पर एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सुरक्षित मातृत्व, नवजात शिशु देखभाल और वर्ष 2030 तक मातृ एवं शिशु मृत्यु दर न्यूनतम करने की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यशाला में सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजातों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के रोडमैप पर भी चर्चा हुई। टीबी और कुष्ठ उन्मूलन, नियमित टीकाकरण, यू-विन पोर्टल पर प्रविष्टि, एनएचएम कर्मियों के मानदेय और सहिया प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में राज्य प्रति...