रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्मृति-शेष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री द्वादशकर्म कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस भावुक क्षण में मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री के परिजनों, शोक-संतप्त पत्नी, पुत्र-पुत्री से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को संजीव सरदार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलिशोक-संतप्त परिवारों से मुलाकात मुख्यमंत्री ने ...