Ranchi News: सुकुरहुटु के जन चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं
रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। सुकुरहुटु स्थित भगवान सभागार में रविवार को पंचायत स्तरीय जन समस्या समाधान यात्रा के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं बारी-बारी से सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से पहल करने की बात कही। जन चौपाल में ग्रामीणों ने मंईयां सम्मान योजना का लाभ बंद होने, शौचालय और प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने तथा जमीन के ऑनलाइन खतियान और रसीद में छेड़छाड़ सहित अन्य समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और जमीन से जुड़े दस्तावेजों में सुधार कराने के लिए उन्हें कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।कमलेश राम ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता का दायित्व जनता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.