Ranchi News: सीसीटीवी पोल क्षतिग्रस्त करने पर चालक पर केस
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के करमटोली स्थित सीसीटीवी कैमरा और सामाग्री को वाहन ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त किया था। इसका खुलासा लालपुर थाना की पुलिस की जांच में हुई है। इस मामले में एएसआई उत्तम कुमार ने वाहन संख्या बीआर10एक्यू-2314 के चालक पर केस दर्ज कराया है। एएसआई के आवेदन में कहा है कि 21 जून की भोर में तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वाहन चालक ने सीसीटीवी पोल में टक्कर मार दी। इससे सीसीटीवी कैमरे, आरआईवीडी कैमरे, एएनपीआर कैमरे, पीए सिस्टम, आईआर यूनिट, पोल, पोल आर्म, पोल बेस, कैट-6 केबल तथा पावर केबल सहित अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए थे। कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल निरीक्षण एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच में शिकायत को सही पाया गया। दुर्घटना के कारण करमटोली चौक की पूरी सीसीटीवी निगरानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.