Ranchi News: सीसीटीवी कैमरा की बैट्री चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना की पुलिस की टीम ने बैट्री चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गाड़ीखाना के तारीक शाह और मिथलेश महतो शामिल हैं। दोनों आरोपी के पास से पुलिस ने तीन बैट्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि कोतवाली एएसपी निखिल राय को रानी सती मंदिर रोड में कुछ संदिग्ध के होने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद गश्ती पुलिस एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में पहुंची। पुलिस को देखकर दो लोग भागने लगे, जिसे पुलिस की टीम ने छापेमारी कर पकड़ लिया। बेसमेंट की तलाशी के दौरान तीन बैट्री बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वेलोग गोशाला कटिंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरा के बॉक्स से बैट्री की चोरी किए थे और उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.