रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची। सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत 26 एवं 27 अक्तूबर को सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम 'पॉलिसी फॉर प्रॉसपेरेटी : सत्यानिष्ठा से समृद्धि' है। पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद स्ट्रीट पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता और नारी शक्ति वंदन आयोजित होगा। दूसरे दिन फेस पेंटिंग, एकल गायन प्रतियोगिता के बाद समापन समारोह होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी सीसीएल द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीकरण कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...