रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची। सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस में शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत माता के रूप में वैष्णवी कुमारी ने मार्च का नेतृत्व किया। निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान का आह्वान किया। पीआर प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों में यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम में निदेशक पवन कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान जगाता है राष्ट्रभक्ति की भावना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...