रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची। सीसीएल में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी निदेशकगण और मुख्य सतर्कता अधिकारी ने संयुक्त रूप से स्वच्छता जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ रांची के विभिन्न चौक-चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों एवं गली-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। मौके पर निदेशक (वित्त) पवन मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...