रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे), चेड़ी-मनातू में बुधवार को विशेष अभियान-6 (एससीडीपीएम) के तहत स्वच्छता, जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कुलपति प्रो सारंग मेधाकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, हरित और स्वस्थ परिसर का निर्माण करना था। विश्वविद्यालय ने इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और सतत परिसर प्रबंधन के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। अभियान के तहत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक भवनों, छात्रावासों और अन्य संस्थागत क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। मणिपाल हॉस्पिटल के सहयोग से प्रशासनिक भवन स्थित चिकित्...