Ranchi News: सीयूजे में केंद्रीयकृत सीसीटीवी कंट्रोल सेंटर शुरू
रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से केंद्रीयकृत सीसीटीवी कमांड और कंट्रोल सेंटर शुरू किया गया। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सारंग मेधकर ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एक ही केंद्र से की जा सकेगी। इससे अलग-अलग भवनों, कार्यालयों और महत्वपूर्ण स्थानों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा। किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि या घटना की जानकारी मिलने पर सुरक्षा कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। कंट्रोल सेंटर में सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त तस्वीरें एक साथ देखी जा सकेंगी। इससे परिसर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.