रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एकीकृत बिहार के चर्चित अलकतरा घोटाले में करीब तीन दशक बाद भी मुकदमे का ट्रायल पूरा नहीं होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई है। घोटाले के 32 आरोपियों में से 12 की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि शेष 20 आरोपियों के खिलाफ अब भी मुकदमा चल रहा है। इस स्थिति पर हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सीबीआई दस्तावेज जुटाने में ही पूरा समय लगा देती है, लेकिन ट्रायल के दौरान गवाहों को अदालत में पेश करने में तेजी नहीं दिखाती। अदालत ने एमपी-एमएलए से जुड़े लंबित 11 मामलों में से दो मामलों का रिकॉर्ड निचली अदालत से तलब किया है। जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की अदालत ने बुधवार को सांसदों और विधायकों (एमपी-एमएलए) से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत को बताया ...