रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: रांची। हिनू निवासी चंद्र मोहन पुरान (70 वर्ष) को सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने का झांसा देकर उनसे 3.15 लाख रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में बुजुर्ग चंद्र मोहन पुरान ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। चंद्र मोहन ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर को उन्हें एक व्यक्ति ने ऑडियो कॉल किया। खुद को बैंक का अधिकारी बताया। सीनियर सिटीजन कार्ड लेने के लिए प्रेरित किया। हवाई यात्रा और खरीदारी व सरकारी योजना का लाभ मिलने का भी झांसा दिया। झांसे में आने से फोनकर्ता ने उन्हें एक लिंक भेजा और उसे खोलने को कहा। एटीएम का नंबर और समाप्ति की तिथि पूछा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर सेवानिवृत्त शिक्षक से 35 हजार की साइबर ठगी यह भी कहा कि कुछ मैसेज आएगा तो ध्यान नहीं देना है। कुछ देर बाद...