Ranchi News: सीओ के नाम पर पैसे मांगे, राजस्व कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के बुढ़मू अंचल के साडम मौजा में 3.20 एकड़ जमीन के म्यूटेशन के आरोप में 4.50 लाख रुपए घूस मांगने के आरोप में राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार रवि व दलाल गौतम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एसीबी ने सीओ बुढ़मू सच्चिदानंद सिन्हा को हिरासत में लेकर गुरुवार को देर रात तक पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, ब्रांबे निवासी सुबोध कुमार ने एसीबी को शिकायत की थी कि जमीन के म्यूटेशन के लिए उनसे सीओ सच्चिदानंद के नाम पर राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार रवि ने पैसे की मांग की थी। पूर्व में सीओ के नाम पर राजस्व कर्मचारी व उनके दलाल गौतम कुमार ने 90 हजार रुपए वसूले भी थे। इसके बाद भी लगातार पैसे की मांग की जा रही थी。
सीओ की हिरासत जानकारी के मुताबिक, सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने एफआईआर दर्ज की। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.