रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सितंबर-2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रांची केंद्र से दोनों ग्रुप की परीक्षा में शामिल 122 परीक्षार्थियों में से 14 सफल हुए हैं। वहीं, केवल प्रथम ग्रुप की परीक्षा देने वाले 320 विद्यार्थियों में से 73 और द्वितीय ग्रुप की परीक्षा देने वाले 133 में से 34 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। रांची केंद्र पर रूद्र राज डौन 600 में से 423 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे। तंजील कौसर 364 अंकों के साथ दूसरे, सिद्धार्थ जैन 352 अंकों के साथ तीसरे, दक्ष खोवाल 346 अंक लाकर चौथे और आर्यन कुमार मिश्रा 344 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सीए इंटर में विक्की गोप बने सिटी रैंक...