Ranchi News: सीएसआर सिंफर के निदेशक ने राज्यपाल से की भेंट
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची। सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीएसआर-सिंफर) धनबाद के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने मुख्य वैज्ञानिक डॉ संतोष रॉय, डॉ मनोज सैनी, आदित्य मैनाक के साथ शुक्रवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। निदेशक ने राज्यपाल को संस्थान द्वारा खनन, कोयला व ईंधन अनुसंधान, कोयला गुणवत्ता विश्लेषण और ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे शोध व तकनीकी सेवाओं की जानकारी दी। राज्यपाल ने संस्थान के अनुसंधान और तकनीकी विकास के प्रयासों की सराहना करते हुए वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.