रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में बुधवार को पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) और दुर्गा पूजा व रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को 20 अक्तूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में सपरिवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश व सुझाव दिए। प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर, रणदीप आनंद तथा दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू, जय प्रसाद स...