Ranchi News: सीएम आवास घेरने निकले पंचायत सहायक, पुलिस ने रोका तो लोक भवन के पास डटे
रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ के सदस्यों ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया। राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे पंचायत सहायक बापू वाटिका से मुख्यमंत्री आवास की ओर निकले, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके बाद पंचायत सहायकों ने लोक भवन के समक्ष निर्धारित धरनास्थल पर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। संघ के सदस्यों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए पूर्व में लगातार अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके कारण पंचायत सहायकों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। प्रदर्शन के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.