रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची। कटे-फटे होंठ व तालू की समस्या से जूझ रहे जरूरतमंद बच्चों के इलाज के लिए सीएमपीडीआई और स्माइल ट्रेन इंडिया के बीच शुक्रवार को एमओए पर हस्ताक्षर हुए। इस परियोजना 'हेल्दी स्माइल्स, हेल्दीयर टुमारो' के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में सीएमपीडीआई अपने सीएसआर फंड से झारखंड के कमांड एरिया के 200 पीड़ित बच्चों की सर्जरी में मदद करेगा। एमओए पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (मानव संसाधन/सीएसआर) संजय कडम्बार और स्माइल ट्रेन इंडिया की अंजलि कटोच ने हस्ताक्षर किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...